उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया

0
Advertisements

जम्मू-कश्मीर : बारामुला जिले के उरी सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ की योजना है। इसके बाद 14-15 मार्च की रात बुखार इलाके में ऑपरेशन चलाया गया।तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। मुठभेड़ शुरू होने पर एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। सेना ने बताया कि कार्रवाई के बाद मौके से हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। इलाके में फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि किसी अन्य घुसपैठिए की मौजूदगी की जांच की जा सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  राज्यसभा उपचुनाव से पहले BJP में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Thanks for your Feedback!

You may have missed