भारतीय सेना की स्पेशल फोर्स को मिलेंगे पानी वाले ड्रोन,

0
Advertisements
Advertisements

दिल्लीः भारतीय सेना की स्पेशल फोर्स को जल्द ही वॉटर बेस्ड ड्रोन यानी पानी वाले ड्रोन मिल सकते हैं। स्पेशल फोर्स ने इसकी प्रक्रिया शुरू की है और जल्द ही इसकी खरीद की मंजूरी मिल सकती है। ये खरीद इमरजेंसी खरीद के तहत की जाएगी। इसके अलावा स्पेशल फोर्स अपनी अंडर वॉटर कैपेबिलिटी (क्षमता) को भी अपग्रेड कर रही है और इमरजेंसी खरीद के तहत कई डाइविंग उपकरण लेने की भी योजना है।ड्रोन फोर्स की ताकत कई गुना बढ़ा सकते हैं। यूक्रेन ने रूस के खिलाफ ब्लैक सी में अपने वॉटर बेस्ड ड्रोन का इस्तेमाल किया, जिसे सी बेबी ( Sea Baby ) के नाम से जाना जाता है। यूक्रेन का सी बेबी वॉटर बेस्ड ड्रोन है जिसमें विस्फोटक होता है। ये हाई स्पीड यूएवी है। इसे रिमोटली कंट्रोल किया जा सकता है और ये टारगेट के पास पहुंचकर स्यूसाइड बॉमर की तरह फट जाता है।भारतीय सेना की स्पेशल फोर्स अब उन हथियार और उपकरणो की और खरीद कर रही है जिनका इस्तेमाल ऑपरेशन सिदूर में किया गया।स्पेशल फोर्स को ज्यादा रेंज के ड्रोन भी मिलेंगे। भारतीय सेना के पास पहले से ही स्पाइक मिसाइल थी लेकिन अब स्पेशल फोर्स के पास भी ये मिसाइल होगी। स्पाइक एक एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल है, जो फायर एंड फॉरगेट मिसाइल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने की छूट, नए आदेश से बढ़ी राहत

Thanks for your Feedback!

You may have missed