जमशेदपुर : वार्ड 18 में अनिल मोदी को मिल रहा जबरदस्त जन समर्थन, घर-घर कर किया प्रचार


जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद् के वार्ड संख्या 18 से प्रत्याशी अनिल मोदी ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया है और लोगों से मजबूत समर्थन मिल रहा है। उन्होंने वार्ड के विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को सुना और अपने विकास संकल्प से अवगत कराया।

अनिल मोदी ने कहा कि वे वर्षों से वार्ड और जुगसलाई क्षेत्र के सामाजिक, व्यावसायिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने आम लोगों की परेशानियों को प्राथमिकता देते हुए पिछले वर्षों में निरंतर प्रशासनिक स्तर पर प्रयास किए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिलता है तो वार्ड 18 के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, बेहतर सड़क, जल निकासी, पेयजल सुविधा और अन्य जनसुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वार्ड नंबर 18 में क्रमांक 1 पर अपने चुनाव चिन्ह ‘अलमारी’ पर मुहर लगाकर उन्हें समर्थन दें। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अनिल मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और पिछले सामाजिक कार्यों की सराहना की। कई लोगों ने कहा कि वे अनिल मोदी के सेवा भाव, समर्पण और सक्रियता को जानते हैं और आगामी चुनाव में उन्हें पूर्ण समर्थन देंगे।


