मेडिकल कॉलेज कैंटीनों पर खाद्य विभाग की सख्ती, बिना लाइसेंस संचालित ‘अमित कैंटीन’ बंद करने का आदेश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में संचालित कैंटीनों की मंगलवार को औचक जांच की गई। जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन ने तीन कैंटीनों का निरीक्षण कर फूड लाइसेंस की स्थिति की समीक्षा की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

निरीक्षण के दौरान सभी संचालकों से वैध फूड लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया। जांच में ‘माई कैफे’ का लाइसेंस वैध पाया गया। वहीं, जायसवाल हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित कैंटीन के मामले में लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाना पाया गया।

हालांकि ‘अमित कैंटीन’ के पास वैध फूड लाइसेंस नहीं मिला। इस पर संचालक को नोटिस जारी कर लाइसेंस प्राप्त होने तक कैंटीन बंद रखने का निर्देश दिया गया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी कैंटीन संचालकों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री के उपयोग, परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और अज्ञात स्रोत से खाद्य सामग्री की खरीद या भंडारण से बचने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि जिले के शैक्षणिक संस्थानों में संचालित कैंटीनों की नियमित जांच जारी रहेगी, ताकि विद्यार्थियों और आम लोगों को सुरक्षित और मानक अनुरूप भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

See also  वैट रिटर्न से मिली राहत पर पेट्रोलियम डीलर्स खुश, सरकार के फैसले का स्वागत

Thanks for your Feedback!

You may have missed