टोनी सिंह हत्याकांड में परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोपियों को गिरफ्तार करने का आरोप

0
Advertisements

जमशेदपुर । उलीडीह के शंकोसाई रोड नं. 5, गुडरूबासा निवासी सविता सिंह ने अपने पति टोनी सिंह की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. इस मामले में सविता सिंह ने एसएसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना 15 नवंबर रात की है. टोनी सिंह अपने काम से घर लौट रहे थे. डिमना रोड स्थित उमा टिफिन के पास पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें रोककर गोली मारकर हत्या कर दी थी. सविता सिंह ने बताया कि अपराध को अंजाम देने में अविनाश सिंह, उत्तम मंडल, नीतिश पोद्दार और अन्य अज्ञात लोग शामिल थे. घटना के बाद तीन आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस की ओर से अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है.

सविता सिंह ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए. परिजनों का कहना है कि जब आरोपियों की पहचान हो चुकी है तब गिरफ्तारी क्यों नहीं की जा रही है?

About The Author

See also  बिरसा मुंडा ने मिशनरी शिक्षा छोड़ शुरू किया था ‘बिरसाइत’ धर्म, जानें इसके कड़े नियम

Thanks for your Feedback!

You may have missed