कपाली ताजनगर में चोरी, रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । कपाली ताजनगर की रहने वाली हीना कौशर के घर में देर रात चोरी हो गई. हीना ने चोरी की घटना का पूरा आरोप अपने ही रिश्तेदार जेठानी हसीना खातुन पर लगाया है. हीना का कहना है कि वह मायका गई हुई थी. इस बीच जब वह लौटी तब देखा कि उसके जेवर व अन्य सामान की चोरी हुई है. इसके बाद उसने घटना की लिखित शिकायत थाने पर जाकर की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इधर घटना के बारे में जिसे आरोपी बनाया गया है उसका कहना है कि उसपर गलत तरीके से आरोप लगाया जा रहा है. उनका कहना है कि उन्हें घर से निकालने की योजना बनायी जा रही है. इस कारण से उसपर ऐसा आरोप लगाया जा रहा है. उन्होंने प्रताड़ित करने का आरोप भी हीना व परिवार के अन्य सदस्यों पर लगाया है. इधर पुलिस का कहना है कि मामला जो भी हो जांच की जा रही है.

See also  रांची में अवैध शराब पर बड़ा छापा, 1000 पेटी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!