मोदी सरकार के 12 साल में गरीब कल्याण और विकास को मिली नई गति : दिनेशानंद गोस्वामी

Advertisements

आदित्यपुर। आदित्यपुर के नोवांता में शनिवार को भाजपा की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई गईं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 12 वर्ष और देश के प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष के कार्यकाल में नरेंद्र मोदी ने विकास को नई दिशा देने का काम किया है। वर्ष 2014 के बाद गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, जनकल्याणकारी योजनाओं और विदेश नीति के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार और परिवारवाद का बोलबाला था, जबकि वर्तमान सरकार ने गरीबों के कल्याण को अपनी प्राथमिकता बनाया है। उन्होंने सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि 21 करोड़ परिवारों को पांच किलो अनाज, करीब 16 करोड़ घरों तक नल से जल और 11 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की विभिन्न योजनाओं से बड़ी संख्या में लोगों को गरीबी से बाहर निकलने में मदद मिली है। वहीं, विदेश नीति के मोर्चे पर भी भारत की वैश्विक स्वीकार्यता और प्रतिष्ठा मजबूत हुई है।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत 17 सितंबर को दीप जलाकर सेवा और संकल्प का संदेश दिया जाएगा। स्कूलों में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं, कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता भी होगी।

See also  संवाद 2026 का समापन, जनजातीय ज्ञान, कहानियों और विचारों का जश्न

महिलाओं के लिए ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित कर पोषण, महिला कल्याण और सरकार की योजनाओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की भी जानकारी दी गई।

प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष हरेमकृष्णा प्रधान, मेयर संजय सरदार, राकेश मिश्रा, ललन शुक्ला, सतीश शर्मा, गुरूजित सिंह समेत भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

About The Author

You may have missed