आदित्यपुर में पूर्व विधायक अरविंद सिंह के आवास पहुंचे आनंद मोहन, नीतीश की तारीफ में बोले- विकास की ऐसी लकीर खिंची कि बाकी सब बौने नजर आए, बोले- नीतीश ने खींची विकास की बड़ी लकीर, नए चेहरों को दें काम करने का वक्त

Advertisements

आदित्यपुर : बिहार के पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक आनंद मोहन सोमवार सुबह आदित्यपुर के एम टाइप स्थित ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के आवास पहुंचे। यहां आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान आनंद मोहन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार की राजनीति, नए जनप्रतिनिधियों के मूल्यांकन और सत्ता पक्ष-विपक्ष की भूमिका पर अपनी बेबाक राय रखी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अंकुर सिंह की प्रशंसा करते हुए आनंद मोहन ने कहा कि अरविंद सिंह तीन बार विधायक रह चुके हैं और उनके पास लंबा राजनीतिक अनुभव है। उन्होंने कहा कि नए प्रतिनिधियों को अपनी क्षमता साबित करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। किसी भी जनप्रतिनिधि के काम का मूल्यांकन छह महीने या एक साल के काम के बाद ही किया जाना उचित है। लोकतंत्र में आलोचना और मतभेद आभूषण के समान हैं।

विपक्षी दलों के बयानों पर तंज कसते हुए आनंद मोहन ने कहा कि जो लोग आज सरकार के लिए बड़ी-बड़ी कुर्बानियां देने और किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करने की बातें कर रहे हैं, उन्होंने पहले ही अच्छी-भली सरकार गंवा दी। उन्होंने कहा कि जनादेश के साथ विश्वासघात करने वाले लोग आज खुद को बड़ा योद्धा साबित करने में जुटे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए आनंद मोहन ने कहा कि वह पुराने साथी रहे हैं। उनके अनुसार, पिछले करीब दो दशकों में नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन और विकास की जो बड़ी लकीर खींची है, उसके सामने बाकी सब छोटे नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि बेपटरी हो चुके बिहार को कानून-व्यवस्था और विकास की पटरी पर लाने में नीतीश कुमार का योगदान ऐतिहासिक रहा है।

See also  विश्वविद्यालय-महाविद्यालय कर्मचारियों के लिए 12 मांगें उठीं, तीन वर्ष से अधिक सेवा वालों के लिए स्थायी नियुक्ति की मांग

अपने जमशेदपुर दौरे को लेकर आनंद मोहन ने कहा कि वह यहां किसी राजनीतिक प्रभाव का प्रदर्शन करने या उसे बढ़ाने के उद्देश्य से नहीं आए हैं। उनका दौरा पुराने रिश्तों को मजबूत करने और सामाजिक समरसता का संदेश देने के उद्देश्य से है।

इस मौके पर आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड पार्षद सुधीर चौधरी, मनोज आनंद, मनोज सिंह, जगदीश नारायण चौबे, संजय सिंह हितैषी, डॉ. मृत्युंजय सिंह, लाल बाबू सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

You may have missed