विधवा पेंशन ₹2500 करने की मांग, मंईयां सम्मान योजना के बराबर राशि देने की उठी आवाज

Advertisements

रांची : राष्ट्रीय नारी शक्ति महिला संगठन ने झारखंड में विधवा पेंशन की राशि बढ़ाकर कम-से-कम ₹2500 प्रतिमाह करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि महंगाई के दौर में विधवा महिलाओं को मिलने वाली ₹1000 की मासिक पेंशन पर्याप्त नहीं है। संगठन ने सवाल उठाया कि जब 18 से 50 वर्ष की पात्र महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत हर महीने ₹2500 दिए जा रहे हैं, तो विधवा, परित्यक्ता और निराश्रित महिलाओं को केवल ₹1000 पेंशन क्यों मिल रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

राष्ट्रीय नारी शक्ति की अध्यक्ष आरती बेहरा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पति की मौत के बाद विधवा महिलाओं के जीवन की परिस्थितियां बदल जाती हैं और बच्चों की पढ़ाई, राशन, किराया, बिजली बिल तथा इलाज सहित कई खर्चों की जिम्मेदारी उन्हें उठानी पड़ती है। उन्होंने विधवा, परित्यक्ता और निराश्रित महिलाओं की मासिक पेंशन ₹2500 करने की मांग की। संगठन ने मंईयां सम्मान योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि में समानता लाने पर भी जोर दिया। मौके पर विधायक सीपी सिंह ने कहा कि नारी के बिना घर, समाज और देश की कल्पना नहीं की जा सकती।

About The Author

See also  झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की होगी ऑनलाइन कंप्यूटर परीक्षा, ‘जी गुरुजी एप’ से होगा आयोजन

You may have missed