मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, रोज 200 से 250 मरीज पहुंच रहे अस्पताल

Advertisements
Advertisements
Advertisements

छतरपुर (पलामू) : मौसम में बदलाव के साथ छतरपुर प्रखंड में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से सर्दी, खांसी, बुखार और गले में खराश की शिकायत वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अनुमंडलीय अस्पताल के साथ निजी क्लीनिकों में भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। पिछले करीब 20 दिनों से अनुमंडलीय अस्पताल में रोजाना 200 से 250 मरीज इन शिकायतों के साथ इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजेश अग्रवाल ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव का असर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ सकता है। इस दौरान इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण, वायरल फीवर, सर्दी-खांसी और गले से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। उन्होंने लोगों को चिकित्सकीय सलाह के बिना एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं लेने से बचने की सलाह दी। तेज बुखार, लगातार खांसी, सांस लेने में परेशानी या कई दिनों तक लक्षण बने रहने पर डॉक्टर से जांच कराने को कहा।

डॉ अग्रवाल ने पर्याप्त पानी पीने, ताजा और पौष्टिक भोजन लेने, साफ-सफाई का ध्यान रखने और पानी को उबालकर ठंडा करने के बाद पीने की सलाह दी। घर से बाहर निकलते समय मास्क या गमछे के इस्तेमाल, घर लौटने के बाद हाथ-पैर धोने, खांसते-छींकते समय मुंह ढकने और बच्चों व बुजुर्गों को मौसम के अनुसार कपड़े पहनाने पर जोर दिया। उन्होंने सड़क किनारे बिकने वाले असुरक्षित खाद्य पदार्थों से भी सावधान रहने की जरूरत बताई।

About The Author

You may have missed