डोरंडा में 6 राउंड फायरिंग से दहशत, अल्ताफ अंसारी हत्याकांड के गवाह ने लगाया डराने का आरोप

Advertisements

रांची : डोरंडा थाना क्षेत्र के धोबी टोला स्थित उर्दू लाइब्रेरी के पास रविवार रात करीब आठ बजे अपराधियों ने ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग की। फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। घटना के बाद दो अपराधी वाहन से मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर डोरंडा, चुटिया और जगन्नाथपुर थाना की पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से 6 खोखे बरामद किए गए हैं। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल को सील कर लोगों की आवाजाही रोक दी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद होने की बात सामने आई है। दोनों ओर से प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। कुछ दिन पहले एक पक्ष का एक व्यक्ति जेल से बाहर आया था और पुलिस को आशंका है कि फायरिंग में उसकी भूमिका हो सकती है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

दरगाह कमेटी के जावेद अहमद ने परिवार के लोगों के हवाले से बताया कि अपराधी उन्हें निशाना बनाने पहुंचे थे। जावेद अहमद और उनकी पत्नी एक साल पहले हुए अल्ताफ अंसारी हत्याकांड के चश्मदीद गवाह हैं। इस मामले में अली, आजमद अहमद और उनके परिवार के कुछ लोग जेल जा चुके हैं। जावेद अहमद के अनुसार, हत्याकांड की सुनवाई के लिए 17 सितंबर को कोर्ट में तारीख निर्धारित है। उन्होंने आरोप लगाया कि गवाही से डराने के उद्देश्य से फायरिंग की गई और प्रशासन से अपने तथा परिवार के सदस्यों की सुरक्षा की मांग की। पुलिस फिलहाल पुरानी रंजिश समेत विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।

About The Author

You may have missed