MBBS-BDS-BHMS में 287 छात्रों को मिली सीट, 18 सितंबर तक पूरी होगी नामांकन प्रक्रिया

Advertisements

रांची : झारखंड में मेडिकल कॉलेजों की राज्य कोटे की सीटों पर दूसरे राउंड की ऑनलाइन काउंसिलिंग के तहत झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीबी) ने प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जारी सूची में MBBS, BDS और BHMS पाठ्यक्रमों के लिए कुल 287 छात्र-छात्राओं को सीट आवंटित की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दूसरे राउंड में सीट पाने वाले छात्र-छात्राएं 18 सितंबर तक अपना प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नामांकन भी 18 सितंबर तक पूरा किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी, ताकि उनका दाखिला सुनिश्चित हो सके।

दूसरे राउंड की काउंसिलिंग और नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बची हुई सीटों के लिए तीसरे राउंड की ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू होगी। इसके तहत रिक्त रहने वाली मेडिकल सीटों पर अगले चरण में अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की जाएगी।

About The Author

See also  अक्षय नवमी पर कई स्थानों पर शुरू हुई मां जगद्धात्री की पूजा, उमड़े श्रद्धालु

You may have missed