जाली पासपोर्ट से विदेश भागने की फिराक में बंटी खान गिरफ्तार, पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

Advertisements

धनबाद : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वह जाली पासपोर्ट बनवाकर देश छोड़कर अपने फरार भाई प्रिंस खान के पास विदेश भागने की फिराक में था। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार को बंटी खान के कोलकाता में छिपे होने और फर्जी पासपोर्ट के जरिए देश छोड़ने की तैयारी करने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कोलकाता में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे धनबाद लाया गया, जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बंटी खान इसी साल जनवरी में करीब चार साल जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आया था। वह चर्चित नन्हें हत्याकांड समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में आरोपी है। पुलिस के अनुसार, जेल में रहने के दौरान भी उसके खिलाफ कई नए मामले दर्ज हुए थे और अलग-अलग मामलों में जमानत मिलने के बाद वह बाहर आया था। 24 नवंबर 2021 को नया बाजार निवासी महताब आलम उर्फ नन्हें की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी फरार गैंगस्टर प्रिंस खान ने ली थी।

मार्च 2022 में पुलिस ने बंटी खान को उसके दो साथियों के साथ उत्तर प्रदेश के एक रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। इसके बाद वह जेल में बंद रहा और कुछ महीने पहले उसे धनबाद जेल से मधुपुर जेल शिफ्ट किया गया था, जहां से वह जमानत पर बाहर आया। जेल से निकलने के बाद से पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। फिलहाल धनबाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और पुलिस को उम्मीद है कि इससे फरार प्रिंस खान और उसके नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

About The Author

You may have missed