आईआईटी मंडी के निदेशक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, जन्माष्टमी महामहोत्सव का दिया आमंत्रण
Oplus_16908288

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को इस्कॉन रांची द्वारा आगामी 04 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कटहल मोड़, रांची में आयोजित होने वाले “श्री कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव” में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।


मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा के बीच राज्य के युवाओं के स्किल डेवलपमेंट, एआई, रोबोटिक्स एवं आधुनिक तकनीक के उपयोग के माध्यम से आर्थिक समृद्धि की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उन्हें श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित महामहोत्सव के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर इस्कॉन रांची के पद्मनाभ दास एवं सुधीर कृष्ण चैतन्य दास उपस्थित थे।


