हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के जिला अध्यक्ष, युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प

Oplus_16908288

Advertisements

जमशेदपुर : संयुक्त युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल ने सरायकेला-खरसावाँ जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हितेश सिन्हा को संघ का सरायकेला-खरसावाँ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिम्मेदारी संभालने के बाद हितेश सिन्हा ने कहा कि वे सरायकेला-खरसावाँ के युवाओं को संगठित कर उनकी समस्याओं, रोजगार और शैक्षणिक अधिकारों के लिए सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े रहेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

इस दौरान संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल ने कहा कि झारखंड का युवा आज बेरोजगारी, लाचारी और उपेक्षा से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त युवा संघ केवल औपचारिकता निभाने वाला संगठन नहीं है, बल्कि राज्य के हर उस युवा की ढाल है जो अपने हक और सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है।

 

रवि सिंह चंदेल ने कहा कि जब-जब युवाओं के भविष्य पर संकट आएगा, संयुक्त युवा संघ की पूरी फौज सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन के लिए तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक क्रांति में बदलने का प्रयास करेगा।

About The Author

See also  'संवाद' कार्यक्रम में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट, TMH में भर्ती

You may have missed