टीआरएफ में बड़ा बदलाव, शुभा सिंह बनीं नई सीएचआरओ
Oplus_16908288

जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी कंपनी टाटा रॉबिन फ्रेजर (टीआरएफ) को मजबूत करने के लिए प्रबंधन स्तर पर बदलाव किए गए हैं। वित्तीय समस्याओं से जूझ रही कंपनी को बेहतर स्थिति में लाने के प्रयासों के तहत टाटा स्टील की चीफ पीपुल ऑफिसर आतशी सान्याल ने एक बार फिर अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की हैं। टीआरएफ में भेजे गए अधिकारी अभिजीत सिंह को वहां से हटाकर हेड एचआरबीपी साहिबाबाद बनाया गया है। 23 सितंबर से उनका पदस्थापन प्रभावी होगा।


वहीं, हेड एचआरबीपी ट्यूब शुभा सिंह को तीन साल के लिए टीआरएफ भेजा गया है और उन्हें टीआरएफ का नया सीएचआरओ बनाया गया है। इसके साथ ही हेड एचआरबीपी फ्लैट डिवीजन को ट्यूब डिवीजन के एचआरबीपी का प्रभार संभालने को कहा गया है।
कंपनी की ओर से किए गए ये सभी बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।


