IIT धनबाद के छात्रों पर बरसी नौकरियों की बारिश, 48 को मिला 60 लाख तक का पैकेज, एक छात्र को 1.22 करोड़…

0
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:IIT (ISM) धनबाद के 2025 बैच के छात्रों के लिए इस साल का कैंपस प्लेसमेंट बेहद खास साबित हुआ है। देश-विदेश की नामचीन कंपनियों ने संस्थान के छात्रों को शानदार ऑफर दिए हैं। कुल 1656 छात्रों ने प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1025 को जॉब ऑफर मिला और 985 ने उन्हें स्वीकार कर लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि 48 छात्रों को सालाना 50 से 60 लाख रुपए तक का पैकेज मिला। इसके अलावा 27 छात्रों को 40 से 50 लाख और 58 छात्रों को 30 से 40 लाख के बीच सालाना सैलरी का ऑफर मिला। इस बार औसतन छात्रों को 17.69 लाख रुपए सालाना पैकेज मिला है।

सबसे कम पैकेज 6 से 10 लाख रुपए का रहा, जो 291 छात्रों को मिला। कुल प्लेसमेंट प्रतिशत 60.73% दर्ज किया गया। इसमें 774 पुरुष और 211 छात्राएं शामिल रहीं।

कोर इंजीनियरिंग सेक्टर में सबसे अधिक 330 छात्रों को जॉब मिली, जबकि आईटी सेक्टर में 320 छात्रों को मौका मिला।

हालांकि 21 छात्रों के पैकेज की जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन सबसे ज्यादा पैकेज की बात करें तो मिनरल एंड मेटलर्जी इंजीनियरिंग के छात्र सौरव शक्ति को 1.22 करोड़ रुपए का ऑफर मिला है, जो संस्थान के इतिहास का सबसे बड़ा पैकेज बताया जा रहा है।

कोर्स के अनुसार औसत सैलरी में बीटेक ड्यूल डिग्री (29.82 लाख), एमटेक इंटीग्रेटेड (29.68 लाख), और बीटेक (19.68 लाख) सबसे आगे रहे। एमएससी के छात्रों को सबसे कम औसतन 7.41 लाख का ऑफर मिला।

See also  बगोदर में 7.80 किमी सड़क निर्माण को कैबिनेट मंजूरी, 37.46 करोड़ रुपये होंगे खर्च

ब्रांचवाइज प्लेसमेंट दर:

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग: 82.88%

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन: 71.17%

मिनरल एंड मेटलर्जिकल: 73.53%

पेट्रोलियम: 71.05%

अन्य ब्रांचों का प्रतिशत 42% से 69% के बीच रहा।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed