सोना देवी विश्वविद्यालय में गूगल ऑनलाइन टेस्ट में फार्मेसी विभाग का दबदबा, नेहा ठाकुर रही टॉपर…

0
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क: सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा आज पहली बार गूगल ऑनलाईन टेस्ट का आयोजन किया गया. इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी विभाग की अध्यक्ष श्रीमति पूजा तिवारी ने बताया कि बेसिक कम्प्पयूटर ज्ञान पर आधारित इस परीक्षण में लगभग तीस विद्यार्थी शामिल हुए. इस ऑनलाईन टेस्ट में सोना देवी स्कूल ऑफ फार्मेसी के बच्चों ने बाजी मारी. फार्मेसी विभाग की नेहा ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि कौशलेन्द्र कुमार यादव ने दूसरा तथा साध्बी कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया. सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह की उपस्थिति में इन बच्चों को पुरस्कृत किया गया. कुलसचिव डॉ गुलाब सिंह आजाद तथा सहायक कुलसचिव श्रीमति अर्चना सिंह ने प्रमाण पत्र देकर विजेता विद्यार्थियों का हौसला बढाया तथा भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर सहायक प्राध्यापक श्रीमती दानिया अशरफ तथा मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ नीलमणि कुमार समेत कई फैकल्टी और विभिन्न विभागों के विद्यार्थी उपस्थित थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed