पत्नी को पुल से नदी में धकेलने का आरोप, रातभर टापू पर फंसी रही महिला

Advertisements

रांची : अनगड़ा थाना क्षेत्र के पैका जोड़ा पुल पर रविवार को रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। आरोप है कि बुंडू थाना क्षेत्र के मधुकमा निवासी सुरेश महतो उर्फ मिथुनजय महतो ने अपनी पत्नी लखीमनी कुमारी (22 वर्ष) को जान से मारने की नीयत से पुल से नीचे राढ़ू नदी में धकेल दिया। महिला तेज बहाव में बहते हुए नदी के बीच एक टापू पर फंस गई और रातभर ठंड व पानी के बीच वहीं रही। महिला के अनुसार, शनिवार रात करीब आठ बजे पति उसे जोन्हा फॉल घुमाने के नाम पर बाइक से घर से लेकर निकला था। वहां पर्यटन मित्रों की मौजूदगी के कारण वह अपने कथित मंसूबे में सफल नहीं हो सका। इसके बाद वह उसे अमरूद बागान और टाटीसिलवे होते हुए पैका जोड़ा पुल ले गया। महिला का आरोप है कि पति ने पेट दर्द का बहाना बनाकर बाइक रोकी और मौका देखकर उसे नदी में धक्का दे दिया। इस दौरान उसका मोबाइल भी पानी में डूब गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

क्षेत्र के समाजसेवी बैजनाथ महतो के अनुसार, रविवार सुबह करीब 4.30 बजे महली टोला के सुकरा महली ने टापू पर महिला को देखा। अंधेरे में महिला की आवाज सुनकर वह उसे चुड़ैल समझकर डर गया और घर लौटकर ग्रामीणों को जानकारी दी। सुबह करीब 4.50 बजे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दो-तीन ग्रामीण तैरकर महिला तक पहुंचे और करीब 5.15 बजे उसे नदी से बाहर निकाला। लखीमनी ठंड से कांप रही थी, हालांकि उसे कोई खास चोट नहीं लगी और बाद में उसकी हालत सामान्य हो गई।

See also  नवनिर्मित मार्केट कॉम्प्लेक्स में मोटर की वायरिंग और पानी के कनेक्शन की चोरी

लखीमनी की शादी सुरेश महतो से 12 मई 2026 को हुई थी। पुलिस के अनुसार, वह सुरेश की दूसरी पत्नी है और पहली पत्नी से अलगाव के बाद उसने लखीमनी से शादी की थी। थाना प्रभारी गौतम रजवार के अनुसार, महिला ने पति के साथ किसी तरह के विवाद से इनकार किया और बताया कि उसे खुद नहीं पता कि पति ने ऐसा क्यों किया। महिला के बयान पर सुरेश महतो के खिलाफ अनगड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी पति का मोबाइल स्विच ऑफ है और वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए बुंडू और अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

About The Author

You may have missed