SIR सूची से सैकड़ों मतदाताओं के नाम गायब, मुखिया-पंचायत सदस्यों तक पर असर; जांच के आदेश

Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में SIR की प्रारूप मतदाता सूची जारी होते ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। तय समय पर BLO के पास जरूरी दस्तावेज जमा करने और पावती रसीद मिलने के बावजूद सैकड़ों पात्र मतदाताओं के नाम सूची से गायब पाए गए हैं। इनमें आम नागरिकों के साथ कई मुखिया, उपमुखिया और पंचायत समिति सदस्य भी शामिल हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि समय सीमा के भीतर दस्तावेज देने के बावजूद नाम नहीं जुड़ना गंभीर प्रशासनिक लापरवाही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच, जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और जिन पात्र मतदाताओं के पास BLO की रसीद है, उनके नाम तुरंत दोबारा मतदाता सूची में जोड़ने की मांग की। साथ ही यह भी पूछा गया कि रसीद मिलने के बावजूद नाम किस आधार पर हटाए गए।

उपायुक्त राजीव रंजन ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है। प्रशासन की ओर से कहा गया कि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रसीदधारक पात्र मतदाताओं के नाम नियमों के तहत फिर से जोड़ने के लिए त्वरित कदम उठाने का भरोसा भी दिया गया है।

 

About The Author

You may have missed