GST की बड़ी कार्रवाई, उद्योगपति के पांच ठिकानों पर छापा; ₹1.66 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गिरिडीह : जीएसटी विभाग की टीम ने उद्योगपति गंगाधर साव और उनके पार्टनर से जुड़े पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विश्वासडीह समेत विभिन्न ठिकानों पर की गई इस कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की जांच की गई। जीएसटी टीम के पहुंचने की भनक लगते ही गंगाधर साव के फरार होने की बात सामने आई है।जांच के दौरान करीब 1.66 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। जीएसटी अधिकारियों ने कारोबार से जुड़े कागजात और लेन-देन के रिकॉर्ड की पड़ताल की। टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।मामले में जीएसटी विभाग की जांच फिलहाल जारी है। अधिकारियों की ओर से जब्त दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड के आधार पर टैक्स देनदारी तथा आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  चमोली टनल हादसे में 7 मौतें, झारखंड के दो मजदूर भी शामिल; 14 घायल

You may have missed