नशामुक्ति केंद्र में हैवानियत! दवा लेने से मना किया तो मरीज को पीट-पीटकर मार डाला, 4 कर्मचारी गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

सूरत : गुजरात के सूरत शहर में एक नशामुक्ति केंद्र से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां इलाज के लिए भर्ती एक 32 वर्षीय मरीज की कथित तौर पर कर्मचारियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान धवल राठौड़ के रूप में हुई है। उन्हें 28 फरवरी को नशे की लत के इलाज के लिए सूरत के डुमस इलाके में स्थित एक रिहैब सेंटर में भर्ती कराया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि धवल ने दवा लेने से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर उनका कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर कर्मचारियों ने उन्हें डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जब उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो उन्हें एंबुलेंस से सूरत के न्यू सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम में शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले और सिर पर लगी चोट को मौत की वजह बताया गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दो काउंसलर, एक वार्ड बॉय और एक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद नशामुक्ति केंद्रों में मरीजों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Thanks for your Feedback!

You may have missed