गुरुद्वारा चुनाव के बाद सम्मान समारोह, थाना प्रभारी को किया सम्मानित
Advertisements

जमशेदपुर : टिनप्लेट गुरुद्वारा के दोबारा निर्वाचित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर अपनी टीम के साथ सिदगोड़ा थाना पहुंचे, जहां उन्होंने थाना प्रभारी का सम्मान किया। गुरुद्वारा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में कराने में पुलिस की भूमिका के लिए आभार जताया गया।इस दौरान प्रधान और उनकी टीम ने थाना प्रभारी को सम्मानित करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
Advertisements

Advertisements

साथ ही गुरुद्वारा कमेटी के निर्वाचित प्रधान खुशीपुर एंड टीम ने भी पुलिस को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. इस दौरान सीजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, मंजीत सिंह खालसा, बलवंत सिंग, सुरेंद्र सिंह शिंदे, कुलवंत सिंह आदि कई लोग शामिल थे.


