अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 5 अड्डे ध्वस्त होने से मचा हड़कंप

0
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चांडिल थाना क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी अभियान चलाया। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश और उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान खोखरोडीह, जड़ियाडीह, चाकुलिया और हमसदा टोला में पांच अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

छापेमारी के दौरान करीब 1000 किलो जावा महुआ और 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। विभाग ने जब्त सामग्री को नियमानुसार नष्ट कर दिया। संबंधित अड्डा संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग ने साफ कहा है कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

About The Author

See also  दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर 16 अक्तूबर से 18 नवंबर तक बंद रहेगा जिला व्यवहार न्यायालय

Thanks for your Feedback!

You may have missed