सोना देवी विश्वद्यिालय में होली मिलन समारोह का आयोजन

0
Holi Milan function organized
Advertisements

घाटशिला : सोना देवी विश्वद्यिालय घाटशिला के खेल मैदान में आज विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मिलन समारोह में सभी अधिकारियों संकायाध्यक्षों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ होली मनाई। विद्यार्थीयों ने भी मर्यादित ढंग से इस मिलन समारोह का आनंद उठाया। विद्यार्थियों ने पहले अपने गुरूजनों का आशीर्वाद लिया फिर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मनाई और रंगोत्सव की बधाई दी। होली के गीतों पर लोग देर तक झुमे। रंगों का त्यौहार होली फागुन में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा 12 मार्च से 15 मार्च तक विश्वविद्यालय में अवकाश घोषित किया गया है। 17 मार्च से विश्वविद्यालय में सभी कार्य नियमित रूप से संचालित किए जायेंगे। इस मौके कई विशिष्ठ मेेहमान भी शामिल हुए। विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा इनका विशेष सत्कार किया गया। इस अवसर पर सभी ने विशेष भोजन का लुत्फ उठाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों पर उठी मांग, बीडीओ से जल्द निष्पादन की अपील

Thanks for your Feedback!

You may have missed