31 जुलाई तक भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट, मौसम को लेकर प्रशासन सतर्क
Advertisements

रांची : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 31 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की भी आशंका है, जिसके मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।प्रशासन ने जिला अधिकारियों को आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। निचले इलाकों में जलभराव, बिजली गिरने और तेज हवा से नुकसान की आशंका को देखते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक बाहर नहीं निकलने तथा मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।
Advertisements

Advertisements



