जमशेदपुर में 27-28 अक्तूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी

Advertisements

जमशेदपुर : शहर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. गुलाबी ठंड के बीच आने वाले दिनों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 27 और 28 अक्तूबर को भारी बारिश के आसार हैं. 27 अक्तूबर के लिए येलो अलर्ट और 28 अक्तूबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 28 अक्तूबर को 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. वहीं, 29 और 30 अक्तूबर को आंशिक बारिश हो सकती है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बारिश के बाद दिन के अधिकतम तापमान में करीब 5.0 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं, जिससे दिन में ठंड बढ़ेगी. हालांकि, रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना जतायी गयी है. शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था. दिन में तेज धूप के कारण हल्की गर्मी और उमस महसूस हुई, जबकि न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

दिन और रात के तापमान में करीब 12 डिग्री का अंतर रहने से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. वहीं, दीपावली के दौरान भी आसमान में बादल छाये रहने और आंशिक बारिश होने की संभावना जतायी गयी है.

About The Author

You may have missed