वेदांता प्लांट मजदूर आंदोलन से जुड़े मामले में सुनवाई, कोर्ट ने गवाह पेश करने का दिया आदेश

Advertisements
Advertisements

धनबाद : डुमरी विधायक सह झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो, पार्वती चरण महतो और राथू रजवार के खिलाफ चल रहे मुकदमे की सुनवाई सोमवार को एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में हुई। अदालत ने अभियोजन पक्ष को मामले में गवाह पेश करने का आदेश दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामले के एक अन्य आरोपी सुभाष महतो के अनुपस्थित रहने के कारण 25 अगस्त को उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया गया था। यह मुकदमा वेदांता प्लांट के मजदूर आंदोलन से जुड़ा है।

इस मामले में 27 नवंबर 2023 को रवि कुमार आनंद की शिकायत पर जयराम महतो समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ बोकारो जिले के सियालजोरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

About The Author

See also  बेल्डीह क्लब कर्मचारियों को मिलेगा 19 प्रतिशत बोनस, न्यूनतम 29295 और अधिकतम 59873 रुपए

You may have missed