स्नातक तीसरे सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 24 सितंबर से, विलंब शुल्क के साथ 15 अक्तूबर तक मौका

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातक तीसरे सेमेस्टर के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह सत्र 2024-2028 के रेगुलर तथा सत्र 2022-2026 और 2023-2027 के एक्स-रेगुलर विद्यार्थियों के लिए है। इसमें कला, विज्ञान, वाणिज्य और वोकेशनल संकाय शामिल हैं। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे और परीक्षा फीस भी ऑनलाइन जमा करनी होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म 24 सितंबर से 30 सितंबर तक भरे जाएंगे। इसके बाद 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 1 अक्तूबर से 5 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकेगा। वहीं, 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 6 अक्तूबर से 10 अक्तूबर 2026 तक फॉर्म भरने की सुविधा रहेगी।

इसके बाद 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 11 से 15 अक्तूबर 2026 तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकेंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि समाप्त होने के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी।

About The Author

See also  स्कूलों में स्वच्छता जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से बताया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का महत्व

You may have missed