एनसीएलटी मामले में सुनवाई टली, 24 अप्रैल को वेदांता-आरपी रखेंगे पक्ष

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : इन्कैब इंडस्ट्रीज से जुड़े मामले में ट्रॉपिकल वेंचर और पेगासस एसेट्स रिकंस्ट्रक्शन की अपील पर एनसीएलएटी (नई दिल्ली) की प्रिंसिपल बेंच में सुनवाई हुई। जस्टिस अशोक भूषण और वरुण मित्रा की बेंच ने दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुई सुनवाई में लगभग डेढ़ घंटे तक पक्षों की दलीलें सुनीं। इसके बाद बेंच ने मामले की अगली सुनवाई 24 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तय की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सुनवाई के दौरान ट्रॉपिकल वेंचर ने खुद को सिक्योर्ड क्रेडिटर के रूप में मान्यता देने के लिए अपनी दलीलें पेश कीं। वहीं, पेगासस एसेट्स रिकंस्ट्रक्शन ने इसका विरोध करते हुए कहा कि ट्रॉपिकल वेंचर ने आरबीआई की गाइडलाइनों का पालन नहीं किया है, इसलिए उसे सिक्योर्ड क्रेडिटर का दर्जा नहीं दिया जा सकता। इस चरण में दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलें पूरी कर चुके हैं।

अब अगली सुनवाई में वेदांता लिमिटेड और रेजोल्यूशन प्रोफेशनल (RP) अपना पक्ष अदालत के समक्ष रखेंगे। इस महत्वपूर्ण सुनवाई में इंडियन केबुल वर्कर्स यूनियन के महासचिव रामविनोद सिंह भी उपस्थित रहे और मामले की कार्यवाही पर नजर बनाए हुए हैं।

About The Author

See also  नौकरी गई तो हाईकोर्ट पहुंचीं डिप्टी कलेक्टर सोनम, 200 अफसरों की ट्रेनिंग भी रुकी

Thanks for your Feedback!