सुबह 6:30 बजे फिटनेस जोन में स्वास्थ्य संवाद, डॉक्टरों ने दिए जरूरी टिप्स, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बिष्टुपुर जी टाउन मैदान स्थित फिटनेस जोन में रविवार सुबह 6:30 बजे स्वास्थ्य सलाह संवाद का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम टाटा स्टील एक्स इम्पलॉईज एसोसिएशन और झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की मांग पर टीएमएच प्रबंधन के तहत आयोजित हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस दौरान टाटा मेन अस्पताल के करीब 10 डॉक्टरों की टीम मौजूद रही, जिन्होंने वहां आने वाले लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम में फिटनेस जोन का उपयोग करने वाले लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

करीब एक माह पहले संघ के अध्यक्ष रवींद्रनाथ चौबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने टीएमएच के जीएम से मिलकर इस तरह के आयोजन की मांग की थी, जिसे महाप्रबंधक डॉ. विनीता सिंह ने स्वीकार किया। अब इस पहल की शुरुआत बिष्टुपुर से हो चुकी है और आगे शहर के सभी फिटनेस जोनों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

See also  लालू प्रसाद यादव सिंगापुर रवाना, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रूटीन चेकअप को लेकर दौरा

Thanks for your Feedback!

You may have missed