गणगौर पूजन में उमड़ी महिलाओं की भीड़, परंपरा से जुड़ने का दिया संदेश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा द्वारा जुगसलाई स्थित सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में गणगौर पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं के साथ समाज के कई गणमान्य लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सुविधा के लिए गोलगप्पे, चाट, आइसक्रीम और पानी के विशेष स्टॉल लगाए गए थे। शाखा के अध्यक्ष दिलीप कांवटिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने गणगौर पूजन के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज को अपनी परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया।

इस आयोजन में सचिव पीयूष गोयल और कोषाध्यक्ष संतोष छापोलिया ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश शर्मा (लिप्पू) सहित कई अन्य सदस्य और महिला विंग की संगीता मित्तल, बिंदिया गढ़वाल, सुनीता अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में सचिव पीयूष गोयल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

See also  शुभेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, सरकारी अधिकारियों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed