मलेरिया पर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट, मंत्री के सख्त निर्देश से घर-घर चलेगा अभियान

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में लगातार बढ़ रहे मलेरिया के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पूरे राज्य में स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलों में मलेरिया नियंत्रण अभियान तेज करने, प्रभावित इलाकों में घर-घर सर्वे कराने, संदिग्ध मरीजों की तत्काल जांच और समय पर उपचार सुनिश्चित करने को कहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मंत्री ने फॉगिंग, कीटनाशक छिड़काव, रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट (RDT) किट और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही गंभीर मरीजों के इलाज, नियमित निगरानी और जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर देते हुए अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा गया है।

About The Author

See also  EPFO में बड़ा बदलाव, नए IT सिस्टम से दावे निपटेंगे तेजी से

You may have missed