EPFO में बड़ा बदलाव, नए IT सिस्टम से दावे निपटेंगे तेजी से

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने दावों के निपटारे की प्रक्रिया को तेज करने के लिए केंद्रीयकृत आईटी सिस्टम लागू किया है। इस नए सिस्टम से सदस्यों को पीएफ से जुड़ी सेवाओं में आसानी मिलेगी और क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज और पारदर्शी होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

केंद्रीकृत प्लेटफॉर्म के तहत EPFO का सदस्य डेटा एक ही सिस्टम पर लाया गया है। अब क्लेम प्रोसेसिंग, भुगतान व्यवस्था और अन्य सेवाओं में डिजिटल प्रक्रिया का इस्तेमाल बढ़ेगा। योग्य सदस्यों के दावों का ऑटोमैटिक निपटारा भी किया जा सकेगा, जिससे समय की बचत होगी और सदस्यों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

नए सिस्टम के बाद सदस्य देश के किसी भी हिस्से से EPFO सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। साथ ही पीएफ ट्रांसफर, पेंशन सेवाओं और भुगतान प्रक्रिया को भी आसान बनाने की दिशा में बदलाव किए गए हैं।

About The Author

See also  टिनप्लेट फायरिंग और रंगदारी मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

You may have missed