रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, सेवा रिकॉर्ड में नाम सुधार की प्रक्रिया हुई आसान

Advertisements

जमशेदपुर : रेलवे कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। अब सेवा रिकॉर्ड में नाम या नाम की स्पेलिंग सुधारने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार कर्मचारियों के नाम में सुधार के लिए जरूरी दस्तावेजों के आधार पर आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नए प्रावधान के तहत सेवा रिकॉर्ड में दर्ज नाम को स्कूल छोड़ने के प्रमाणपत्र या मैट्रिक प्रमाणपत्र के आधार पर मान्य किया जाएगा। नाम में बदलाव या सुधार के लिए कर्मचारियों को निर्धारित नियमों के अनुसार प्रमाण और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। इससे लंबे समय से लंबित ऐसे मामलों के समाधान में मदद मिलेगी और कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी।

About The Author

See also  लंबित मांगों को लेकर आयकर विभाग के कर्मचारियों ने दिया अर्धदिवसीय धरना

You may have missed