जमशेदपुर के कूदलुंग में सिर काटकर धड़ से किया अलग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:  शहर के एमजीएम थाना ईलाके के कूदलुंग गांव में सिर काटकर हत्या करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी ने हत्या करने के बाद सिर को अपने घर पर लेकर चला गया था. इसके बाद परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी मिली थी. इस बीच गांव के लोगों ने उसे बांध दिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया. मृतक का नाम निताई महतो (60) है और आरोपी का नाम मिथुन टुडू (34) है. दोनों के बीच शराब पीने-पिलाने को लेकर गाढ़ी दोस्ती थी. रविवार की सुबह मिथुन ने निताई से कहा कि आज शराब पिलाने की उसकी बारी है. इस दौरान निताई ने शराब पिलाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद ही दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था. दोनों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद मिथुन ने निताई की तेज हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और सिर को अपने घर लेकर चला गया. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  आखिरकार मोदी सरकार ने घुटने टेक दिए : सुधीर कुमार पप्पू

Thanks for your Feedback!

You may have missed