जरीडीह में छठ घाटों का सीओ ने किया निरीक्षण, समितियों को दिए निर्देश

Advertisements

बोकारो : छठ महापर्व को लेकर जरीडीह प्रखंड में विभिन्न घाटों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को अंचलाधिकारी प्रणव ऋतुराज ने कई छठ घाटों का निरीक्षण कर व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बांधडीह उत्तरी पंचायत के भुचूंगडीह तालाब, टांड़ मोहनपुर और गांजो नदी सहित विभिन्न घाटों का दौरा किया। इस दौरान पूजा समितियों को सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अंचलाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इससे समाज को एकता, समानता और सहयोग की सीख लेनी चाहिए। उन्होंने जैनामोड़ खांजो नदी छठ घाट पर युवा विकास मंच की ओर से की जा रही तैयारियों की सराहना की। मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जैनामोड़ और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। घाट की सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने का काम जारी है। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी विपिन चंद्र महतो भी मौजूद थे।

About The Author

See also  उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

You may have missed