‘ग्रीन सिटी’ की हवा बिगड़ी, AQI 197 तक पहुंचा; 2026 में 6 दिन रहे बेहद खतरनाक

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर की हवा की गुणवत्ता में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज हो रहा है। मंगलवार शाम से बुधवार शाम तक के आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह 8:01 बजे AQI 197 तक पहुंच गया, जो ‘मध्यम से खराब’ श्रेणी में है। सुबह 9:31 बजे भी AQI करीब 180 रहा। सुबह के व्यस्त समय में वाहनों की आवाजाही और धूल-कणों के कारण प्रदूषण बढ़ा, जबकि मंगलवार देर रात 2:31 बजे न्यूनतम AQI 45 दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे के बाद स्थिति सुधरी और दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक AQI 70 से 100 के बीच रहा, हालांकि दोपहर 3:00 बजे यह करीब 140 दर्ज किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

वर्ष 2026 के कुल 237 दिनों में 6 दिन हवा की गुणवत्ता काफी खतरनाक रही, जबकि 32 दिन वातावरण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक था। 114 दिन हवा की गुणवत्ता औसत और 43 दिन काफी खराब रही। चिकित्सक डॉ निर्मल कुमार ने प्रदूषित हवा से हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा बढ़ने की बात कही। उन्होंने अति-प्रदूषित दिनों में बाहर जाने से बचने, एन-95 मास्क पहनने, घर में एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल करने और सुबह-शाम भारी वर्कआउट से बचने की सलाह दी।

पर्यावरणविद आरके सिंह के अनुसार पानी का छिड़काव या बारिश केवल तात्कालिक राहत देते हैं। उन्होंने वाहनों के उत्सर्जन, औद्योगिक धुएं और धूल प्रबंधन पर कड़े कानून लागू करने, सार्वजनिक परिवहन सुधारने, नवीकरणीय ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ाने और राज्यों व केंद्र सरकार के बीच मिलकर दीर्घकालिक नीति बनाने की जरूरत बताई।

About The Author

You may have missed