BIT मेसरा में 50% होम स्टेट कोटा खत्म, झारखंड के छात्रों का नामांकन घटकर करीब 16%

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : बीआईटी मेसरा में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए 50% होम स्टेट कोटा खत्म होने का असर सत्र 2026-27 के नामांकन पर दिखा है। जोसा और सीसैब स्पेशल राउंड काउंसिलिंग के बाद कुल रिपोर्टिंग में राज्य के करीब 200 विद्यार्थी, यानी लगभग 16%, शामिल हैं। पिछले सत्र में यह संख्या लगभग 650 थी और झारखंड के करीब 60% विद्यार्थियों ने नामांकन लिया था। इनमें 50% आरक्षित सीटों के साथ लगभग 10% विद्यार्थियों को ऑल इंडिया मेरिट से प्रवेश मिला था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

झारखंड सरकार के साथ संस्थान का एमओयू दो साल पहले खत्म हो गया था और नवीकरण नहीं होने से इस सत्र सभी 100 प्रतिशत सीटों पर ऑल इंडिया के तहत नामांकन हुआ। बीटेक और इंटीग्रेटेड एमएससी के 13 विषयों में प्रवेश लिया गया। बीसी-1 और बीसी-2 के लिए पहले लगभग 80 सीटें आरक्षित थीं, जो इस बार होम स्टेट के तहत शून्य हो गईं।

क्लोजिंग रैंक में भी बदलाव आया। सीसैब ओपन कैटेगरी में इस बार क्लोजिंग रैंक 29,411 रहा, जबकि पिछले सत्र होम स्टेट में 35,188 तक सीट मिली थी। बायोटेक्नोलॉजी में इस बार 1,60,075 के मुकाबले पिछले साल 3,38,040, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 64,176 के मुकाबले 74,208 और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 44,625 के मुकाबले 55,727 रैंक तक सीट मिली थी।

About The Author