जयराम महतो के खिलाफ मुखिया संघ एकजुट, दुर्व्यवहार का आरोप; कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन

Advertisements
Advertisements
Advertisements

धनबाद : धनबाद जिला मुखिया संघ की बैठक बुधवार को बरवाअड्डा में जिलाध्यक्ष गयासुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डुमरी के JLKM विधायक जयराम महतो पर बरवाअड्डा थाना परिसर में बडापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के पुत्र प्रदीप रजक के साथ कथित अमर्यादित व्यवहार और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए निंदा की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गयासुद्दीन अंसारी ने आरोप लगाया कि विधायक ने जालसाजी के एक आरोपी युवक को बचाने और पुलिस हिरासत से छुड़ाने का प्रयास किया। संघ ने जिला पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और जयराम महतो व उनके समर्थकों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी गई कि दोषी पाए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में बाबुराम हेंब्रम, अख्तर अंसारी, वीरेंद्र रजक, अनवर अंसारी, सुधीर महतो, अनवर हुसैन और आशुतोष रजक समेत कई सदस्य व प्रतिनिधि मौजूद थे।

About The Author

See also  जेल से छूटे चंदन गिरि की हत्या से सनसनी, तार से गला घोंटकर शव फेंकने की आशंका