छात्राओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति किया जागरूक, निःशुल्क पैड का वितरण

Advertisements

जमशेदपुर : विश्व जन सेवा ट्रस्ट की ओर से राहरगोड़ा स्थित अखिल भारतीय आदर्श उच्च विद्यालय में माहवारी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. मनीष झा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई। साथ ही उनके बीच निःशुल्क प्रोजेक्ट बाला पैड का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में माहवारी को लेकर जागरूकता बढ़ाना, इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के प्रति शिक्षित करना था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कार्यक्रम में पल्लवी झा ने छात्राओं को इस्तेमाल किए गए पैड के सुरक्षित निस्तारण के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी चर्चा की और छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संगीता ने छात्राओं के लिए आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने आयोजन और छात्राओं के हित में किए गए प्रयासों के लिए विश्व जन सेवा ट्रस्ट तथा डॉ. मनीष झा के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

See also  सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति में अनियमितता का आरोप, राज्यपाल से जांच की मांग

You may have missed