गीता बालमुचू को OMDC में बड़ी जिम्मेदारी, स्वतंत्र निदेशक नियुक्त होने से बढ़ा कद

Advertisements

चाईबासा : चाईबासा की गीता बालमुचू को द ओरिसा मिनरल्स डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (OMDC) में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। OMDC भारत सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है, जो खनिज क्षेत्र में काम करती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

गीता बालमुचू चाईबासा क्षेत्र की जानी-मानी राजनीतिक हस्ती हैं। वह इससे पहले चाईबासा नगर परिषद की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में भी मैदान में उतर चुकी हैं।उनकी नई जिम्मेदारी को संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

OMDC के निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक की भूमिका कंपनी के कामकाज, नीतिगत मामलों और कॉरपोरेट गवर्नेंस से जुड़ी होती है। उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

About The Author

See also  पंचायत के 15वें वित्त आयोग के खाते से 2.20 लाख रुपये की अवैध निकासी