जन कल्याण मोर्चा 26 जुलाई की समीक्षा बैठक में जलापूर्ति योजना पर करेगी चर्चा, दोबारा बनाएगी आंदोलन की रणनीति

Advertisements

Saraikela : जन कल्याण मोर्चा की 19 जुलाई को आयोजित संभावित बैठक स्थगित करते हुए अब 26 जुलाई की समीक्षा बैठक करने का निर्णय लिया है. जिसमें जिंदल के अधिकारियों द्वारा धरना स्थल पर किये गए वायदे को समय पर पूरा नहीं करने को लेकर था जलापूर्ति योजना को गंभीरता से लेते हुए उसपर चर्चा करते हुए दोबारा आंदोलन की रणनीति बनाएगी. जानकारी देते हुए मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के आदित्यपुर दो में सीतारामपुर 30 MLD वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से 15 जुलाई 2026 तक नियमित पेयजल आपूर्ति करने के मामले में JUIDCO एवं JINDAL का वादा असफल रहा है. जन कल्याण मोर्चा एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ इस वादाखिलाफ़ी की तीव्र निंदा करता है. विदित हो कि कॉलोनी के अंदर अभी भी पेयजल आपूर्ति के लिए फॉल्ट खोज कर मरमति का ही काम किया जा रहा है. मरमती के दौरान बनी बनाई सड़क को जिंदल के द्वारा भारी मात्रा में क्षतिग्रस्त भी किया जा रहा है. हालांकि पेयजल आपूर्ति के लिए फाल्ट खोजकर ठीक करना बेहद जरूरी है लेकिन जनकल्याण मोर्चा जुडको एवं जिंदल से मांग करती है कि माननीय झारखण्ड उच्च न्यायलय के आदेशानुसार क्षतिग्रस्त सड़क जिस क्वालिटी से पूर्व से बना हुआ था उसी क्वालिटी के साथ उसकी अच्छी तरह मरम्मत जल्द कराने की मांग करती है. उन्होंने कहा कि जिंदल के महाप्रबंधक पीयूष सिंह ने बताया है की सीतारामपुर फिल्टर प्लांट में भी कुछ टेक्निकल फॉल्ट पाया गया है जो अभी गारंटी पीरियड में है एवं उनके इंजीनियर दो -तीन दिन में पहुंचने वाले है.
इन मुद्दों पर आदित्यपुर नगर के मेयर एवं उपमेयर से भी कल बात हुई थी उन्होंने भी टेक्निकल फाल्ट की पुष्टि की है एवं उम्मीद जताया है कि एक हफ्ता में उस टेक्निकल फाल्ट को रिजॉल्व कर लिया जाएगा.
लेकिन जन कल्याण मोर्चा एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ इसे वादाखिलाफी मानते हुए आंदोलन करने को विवश है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed