अंतरराष्ट्रीय मैगजीन में गम्हरिया के अमित मोदक के प्रोजेक्ट्स की चर्चा

Advertisements

सरायकेला-खरसावा  जिला के गम्हरिया निवासी मार्शल आर्टिस्ट और अभिनेता अमित मोदक के आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स को यूरोप (हंगरी) की प्रतिष्ठित डिजिटल मैगजीन Csak POZITÍVAN में प्रमुखता से स्थान मिला है. मैगजीन में प्रकाशित आलेख विश्व प्रसिद्ध Wah Ngai Wing Chun ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली के अंतरराष्ट्रीय साक्षात्कार पर आधारित है, जिसमें उन्होंने अमित मोदक की खेल प्रतिभा, तकनीकी कौशल और आगामी प्रोजेक्ट्स का उल्लेख किया है. मार्शल आर्ट्स और सिनेमा के क्षेत्र में अमित मोदक के संघर्षपूर्ण सफर पर आधारित बायोपिक का निर्माण भी हो चुका है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

 

साथ हीं उन्हें मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में योगदान के लिए झारखंड सरकार द्वारा राजकीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है. जानकारी के अनुसार, अमित मोदक जल्द ही ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली के साथ एक अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स एक्शन फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. साथ हीं वे देश की जरूरतमंद बेटियों के लिए राष्ट्रव्यापी मुफ्त सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने जा रहे हैं. इस पहल के शुभारंभ के लिए ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली के झारखंड आने की भी योजना है.

About The Author

See also  मेदिनीनगर में सफाई व्यवस्था बदहाल, कचरे के ढेर में लगाई जा रही आग

You may have missed