गालूडीह सीएचसी संचालक हत्या कांड का खुलासा, जमीन विवाद में दो युवक गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले में गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएचसी केंद्र संचालक तारापद महतो की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास दुबे उर्फ राहुल दुबे (21), निवासी बिरसानगर थाना क्षेत्र जोन नंबर-1 और अभिषेक कुमार उर्फ गोलू उर्फ हैप्पी (21), निवासी टेल्को खड़ंगाझाड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, खून लगा चाकू और एक खोखा बरामद किया है।

ग्रामीण एसपी ऋषि गर्ग ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्तों को एमजीएम थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास वाहन जांच अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान संदेह होने पर पुलिस ने दोनों को रोका, पूछताछ की और तलाशी लेने पर अहम सुराग हाथ लगे।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि यह हत्या जमीन विवाद को लेकर की गई थी। इस मामले में पूर्व में तारापद महतो द्वारा जितेंद्र दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जो फिलहाल जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार उसी के परिवार से जुड़े लोगों ने इस हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

See also  पेयजल व्यवस्था पर निगम बोर्ड बैठक में उठा बवाल, जिंदल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को हटाने की मांग

Thanks for your Feedback!

You may have missed