IAS बनकर युवकों से लाखों की ठगी, बहन के साथ मिलकर रचा फर्जी नौकरी का जाल, खुलासा से हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

बरेली : बारादरी क्षेत्र में एक युवती द्वारा खुद को आईएएस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बताकर कई युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसने अपनी बहन के साथ मिलकर पूरा फर्जीवाड़ा रचा और युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देकर पैसे वसूले। मामले के खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, पीड़ितों को भरोसा दिलाया गया कि यूपीएसएसएससी के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती में नौकरी दिलाई जाएगी और इसके लिए पहले रकम जमा करनी होगी। कई युवकों से अलग-अलग खातों और नकद के जरिए लाखों रुपये लिए गए। बाद में जब नियुक्ति पत्रों की जांच कराई गई तो सभी दस्तावेज फर्जी पाए गए।

बताया गया है कि आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली पदों पर बताते हुए लोगों पर दबाव बनाया और सरकारी गाड़ी जैसी पहचान का इस्तेमाल कर विश्वास जीतने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

See also  अवध एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी से हड़कंप, चलती ट्रेन का शीशा टूटा… यात्रियों में दहशत

Thanks for your Feedback!

You may have missed