नागपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई कार—3 की मौत, 3 घायल, हाज से लौट रहा था परिवार

0
Advertisements

छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के उमरानाला क्षेत्र में नागपुर रूट पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जानकारी के अनुसार, यह परिवार हज यात्रा से लौट रहा था और सिंगोड़ी की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और कार जोरदार टक्कर के साथ पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। घटना सुबह करीब 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About The Author

See also  त्योहारों पर यात्रियों को राहत, टाटानगर से बक्सर स्पेशल ट्रेन शुरू, कई अन्य ट्रेनों का भी ऐलान

Thanks for your Feedback!

You may have missed