गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कल, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ—यूपी की कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बूस्ट

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यह 594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे राज्य के पश्चिमी हिस्से मेरठ को पूर्वी हिस्से प्रयागराज से जोड़ता है और इसे देश की सबसे बड़ी हाई-स्पीड सड़क परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस एक्सप्रेसवे को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) ने विकसित किया है और इसे लगभग 36 से 37 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।यह परियोजना 12 जिलों से होकर गुजरती है, जिससे सैकड़ों गांवों को सीधा फायदा मिलेगा और पश्चिम से पूर्वी यूपी के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

सरकार इसे सिर्फ सड़क परियोजना नहीं बल्कि एक औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में भी विकसित कर रही है, जिसके तहत 12 औद्योगिक नोड और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर बनाए जाने की योजना है। इससे क्षेत्र में निवेश बढ़ने और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed