केजरीवाल ने इस्तीफे पर विचार करने को कहा, AAP सांसद विक्रमजीत साहनी का बड़ा दावा

0
Advertisements

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने दावा किया है कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उनसे मुलाकात के दौरान राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देने पर विचार करने को कहा था। साहनी के अनुसार, यह बातचीत 22 अप्रैल को हुई थी, जब केजरीवाल ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

साहनी ने बताया कि बैठक में केजरीवाल ने उनसे पूछा कि क्या उन पर किसी तरह का दबाव है या कोई परेशानी है। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा कोई दबाव नहीं है। इसके बाद केजरीवाल ने उनसे कहा कि वे अपने सांसद पद से इस्तीफा देने पर विचार करें। साहनी ने कहा कि उन्होंने इस पर विचार करने की बात कही थी और इसके बाद दोनों के बीच सिर्फ इतनी ही बातचीत हुई।

उन्होंने यह भी दावा किया कि अगले दिन फिर से मुलाकात तय थी, लेकिन उससे पहले ही राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल गए। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

About The Author

See also  अगले पांच वर्षों में 20 और देशों में डिफेंस विंग बनाएगा भारत, रक्षा कूटनीति बढ़ाने की तैयारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed