पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के उपलक्ष में डॉक्टरों को किया सम्मानित

Advertisements

जमशेदपुर :- आज राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर नव्या फाऊंडेशन के सदस्य भाजपा नेता रवि शंकर तिवारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम जुगसलाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और जमशेदपुर महानगर जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के हाथो डॉ संजय गिरी, डॉ राम,डॉ दीपा पटनायक,डॉ हेमा मई हेंब्रोम, स्वास्थ्य प्रभारी डॉ लक्ष्मी कुमारी,डॉ महेंद्र प्रसाद,डॉ कामिनी लता,डॉ निशांत कुमार इन सभी डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में कुणाल षाड़ंगी ने कहा की आज राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के शुभ अवसर पर हम सभी डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं इस महामारी का सामना करने में मानवता की सेवा के लिए दिन रात हमारे डॉक्टरों और सभी फ्रंटलाइन कर्मचारियों ने अपनी जान की चिंता किए बगैर जो मानवता का परिचय दिया है। और अपनी अपनी भूमिका निभाई है इसके लिए मैं आप सबों का आभारी हूं। और सभी को डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएं दी।
कार्यकम को सफल बनाने में अभिषेक गौतम, रविन्द्र मिश्रा,ओम प्रकाश पाठक,मिक्की सोनकर,प्रमोद उपाधायाय,अमित मोदक,प्रवीण प्रसाद ,भास्कर शर्मा ने अपनी भूमिका निभाई ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, घरेलू विवाद में बेटे ने पिता को मार डाला

You may have missed